Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar
कोरबा – कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती में हुई। युवक का नाम कन्हैया देवांगन था, जो दिव्यांग था और चल नहीं सकता था । घटना 18 जून की है, जब कन्हैया सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। करीब 6:15 बजे परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । सीसीटीवी…
CG – बारिश में चढ़ा ऐसा सुरूर कि बीच सड़क पर बुजुर्ग करने लगा हंगामा… राहगीर हुए परेशान, देखिए VIDEO
बलरामपुर : बरसात का मौसम शौकिनों के लिए खुशी, आनंद और मौज-मस्ती का होता है, लेकिन अगर इस दौरान नशा सिर चढ़ जाए, तो फिर दूसरों के लिए परेशानी हो जाती है. ऐसा ही कुछ वाड्रफनगर के करमडीहा गांव में हुआ, जहां शराब के नशे में धुत तेज बरसात में बीच सड़क पर हंगामा करने लगा. जानकारी के अनुसार, करमडीहा गांव में झाड़-फूंक का काम करने वाला शराब के नशे में धुत छोटेलाल कन्नौजिया अर्द्धनग्न होकर तेज बारिश के बीच सड़क पर हंगामा करने लगा. कभी किसी कार के सामने लेट जाता तो कभी किसी दूसरे गाड़ी के आगे ड्रामा कर…
20 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके…
रायपुर – छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशियों के पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विगत कांग्रेस की सरकार ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जो कुछ किया, वह बहुत गलत किया है. इसलिए बहुत बड़े अभियान को चलाने की जरूरत पड़ रही है. Raipur News – सड़क किनारे अवैध पार्किंग समाप्त होगी, पंडरी में मैकेनाइज्ड पार्किंग की सौगात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बांग्लादेशियों की पहचान के लिए सरकार प्रत्येक जिले में एसटीएफ का गठन करके उसके लिए कैंपेन करके आगे बढ़ रहे है. इसके…
रायपुर – मैकेनाइज्ड पार्किंग और नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना का भूमिपूजन मेयर ने नागरिको को राजधानी शहर में एक और शानदार सौगात नगर निगम क्षेत्र में दी। महालक्ष्मी कपडा मार्केट पंडरी में 24 कारो की पार्किंग हेतु संरचना का स्थापना कार्य 70 लाख रू. की स्वीकृत लागत से किया जायेगा। वहीं नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट एनएनटी परियोजना के अंतर्गत महालक्ष्मी मार्केट पंडरी में 61 लाख रू. की स्वीकृत लागत से ऑफ स्ट्रीट पार्किंग, एनएमटी हेतु पक्के क्षेत्र का निर्माण रोक मार्किंग व ट्रैफिक साइनेज का कार्य किया जायेगा। महिला पटवारी की शिकायत पर FIR दर्ज, शिक्षक फरार जानकारी दी गई कि…
वाड्रफनगर – बसंतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव में महिला पटवारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। शराब के नशे में धुत शिक्षक द्वारा की गई बदसलूकी की खबर को सभी मीडिया ने प्रमुखता से प्रसारित किया था जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मामला रूपपुर गांव का है जहां सीमांकन के लिए पहुंची महिला पटवारी के साथ शिक्षक राजकुमार पोर्ते ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि अभद्रता भी की। घटना के वक्त आरोपी शिक्षक नशे की हालत में था और उसने अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते…
धमतरी – भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती देर रात का है, जब ट्रक ड्राइवर तामेश्वर साहू जो खपरी गांव के रहने वाले थे पेट्रोल टंकी के पास अपने ट्रक को रोड किनारे खड़ा कर सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर की मौके पर ही…
Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद ‘‘किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं’’ है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था। जानें जल रिएक्टर क्या करता है अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में…
बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया गुरुवार को अपने भाई सैंटिनो मोरिया के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। मीठी नदी सफाई घोटाले में साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद दोनों ईडी कार्यालय से बाहर निकले। यह पूछताछ 65.54 करोड़ रुपये की मीठी नदी के लिए गाद निकालने के ठेकों से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग योजना की चल रही जांच का हिस्सा है। पीटीआई के अनुसार 49 वर्षीय अभिनेता मामले में सह-आरोपी सैंटिनो मोरिया के साथ नया समन मिलने के बाद लगभग 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। डिनो के मुंबई आवास पर ईडी ने छापा मारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने…
भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए एशिया कप के दूसरे चरण में तीन स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री ली। वहीं कम्पाउंड पुरुष स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और पदक पक्का कर लिया। भारतीय तिकड़ी ने शुरू से ही बनाया दबदबा दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त बांग्लादेश को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जहां उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त जापान से होगा। विष्णु चौधरी, पारस हुड्डा और जुयेल सरकार की तिकड़ी…
Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | |
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology