Author: Jan Darbar

कोण्डागांव – छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम सोमवार को रायपुर गए हुए थे. इसी दौरान उनका फ्लो वाहन चालक भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर रवाना हुआ था. रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके…

Read More

जगदलपुर – शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में एक शातिर चोर गिरोह ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनका पर्स पार कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी नीली टी-शर्ट पहने एक युवक ने चुपचाप उनका पर्स निकाल लिया और पीछे खड़ी एक युवती को थमा दिया। घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके। घटना की शिकायत पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत परपा थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस…

Read More

सरगुजा – जिले के मैनपाट के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। दुर्गंध फैलने पर जब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव ग्राम बरडांड (चोरकीपानी) का रहने वाला था। वह 31 मई की दोपहर करीब 3 बजे…

Read More

बिलासपुर – बिलासपुर हाईकोर्ट के पास वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) की कपड़े की दुकान थी। वह पार्टी करने के लिए…

Read More

3 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक पू.फा. नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज धूमावती जयंती है साथ ही आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर बुध मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर…

Read More

रायपुर – रायपुर शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित मेटल पार्क रावांभाठा की एक फैक्ट्री से लाखों रुपये की एल्यूमिनियम सेक्शन लेकर फरार होने वाले एक अंतर्राज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल फर्जी नाम का इस्तेमाल किया, बल्कि वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया। प्रार्थी राहुल केडिया ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी फेनम एक्टूएन्शिजन प्रा.लि., मेटल पार्क रावांभाठा…

Read More

गरियाबंद – तौरेगा जंगल में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के राशन डंप पर छापा मारा है। 207वीं सीआरपीएफ वाहिनी, कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इंदागांव से निकली सर्चिंग पार्टी के साथ तौरेगा क्षेत्र में नक्सलियों के गढ़े हुए राशन को जब्त किया। सुरक्षा बलों के पहुंचते ही नक्सलियों ने पुलिस को देखकर भागने का रास्ता चुना। छापेमारी में जमीन में गाड़ा हुआ राशन बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

Read More

रायपुर – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे लगातार छत्तीसगढ़ आएंगे और प्रदेश में संगठन (LJPR) को मजबूत करेंगे. धीरे-धीरे आने वाले दिनों में वे यहां भी लोक जन शक्ति पार्टी का विस्तार करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के विचारधारा के लोग हैं. इन सभी राज्यों में पार्टी का मजबूती से विस्तार हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने बिहार के चुनावी दंगल में भी उतरने के संकेत दिए हैं.…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में एक पुरानी नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही फैक्ट्री में उठते धुएं और आग की चमक को देखा जा सकता था। आग को काबू में करने के लिए दमकल…

Read More

कोरबा – शहर के व्यस्त सीएसईबी चौक के पास रविवार देर शाम युवक और युवती के बीच जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और बीच सड़क पर एक-दूसरे से झगड़ने लगे। यह घटना चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया…

Read More